Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नदी में नहाते वक्त डूबे स्कूली बच्चे, एक की मिली लाश

कोरबा : जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरन नदी में दो बच्चों बह गए। बताया गया कि दोनों बच्चे अहिरन नदी में नहाने गए थे इसी दौरान यह हादस हुआ। बच्चों के बह जाने के बाद उनकी तलाश की जा रही है। एसईसीएल कुसमुंडा की आवासीय कालोनी विकास नगर के दो बच्चे दोपहर अपनी साइकिल से नदी के किनारे गए थे।

इस बार यह आकर्षक झांकियां मचाएगी गणेश पंडालों और विषर्जन में धूम

जहां कालोनी के ही कुछ और बच्चे भी मौजूद थे। दोनों बच्चे यहां नहाने लगे और अचाकन गहराई में जाकर डूबने लगे। बच्चों को डूबते हुए पास ही मौजुद अन्य बच्चों ने देखा। उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। बच्चों का शोर सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचने और बच्चों के बताए अनुसार नदी में डूबे दोनों बच्चों की तलाश शुरु की।

इस बारे में प्राप्त खबरों में कहा गया कि बच्चों को नदी में डूबते कुछ लोगों ने देखा और इस बारे में संबंधित क्षेत्र में जाकर जानकारी दी. इस बीच खबर आम होने पर कुसमुंडा थाना प्रभारी नवीन देवांगन और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।

क्षेत्र में हो रही वर्षा के कारण इन दिनों नदी में पानी का बहाव तेज है। इसके कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने घटना स्थल से थोड़ी दूर दो में एक बच्चे का शव बरामद किया। उसकी पहचान बीकन स्कूल के छात्र कुसमुंडा विकास नगर कालोनी क्वार्टर नंबर एमक्यू 23 निवासी तन्मय के रुप में की गई है। उसका साथ भी बीकन स्कूल का छात्र और विकास नगर कालोनी का ही रहने वाला गर्व बनवाले है। उसकी तलाश की जा रही है।

Exit mobile version