Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मोदी सरकार की कृषि कल्याण योजनाओं से किसानों की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त – शिव वर्मा

राजनांदगांव : जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव वर्मा ने बताया कि मोदी सरकार की कृषि कल्याण योजनाओं से किसान हो रहे मालामाल। उन्होंने कहा कि जबकि कांग्रेस केवल किसान हितैषी होने का ढिंढोरा पिटती है। कांग्रेस के राज में किसान कर्ज में जन्म लेता है कर्ज में जीता है तथा कल जो छोड़कर मर जाता है। कहावत प्रचलित थी। भारतीय जनता पार्टी सरकार आने के बाद कृषि कल्याण की योजनाएं संचालित कर इस धारणा को समाप्त किया गया।



शिव वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में कृषि ऋण पर ब्याज दर 0% किया गया धान खरीदी केंद्र का कंप्यूटर कृत कर धान खरीदी की व्यवस्था को बेहतर बनाया गया। किसानों के खेतों में पंप कनेक्शन लगाए गए, किसानों को सोलर पंप लगाने की सुविधा प्रदान की गई। उन्होंने आगे बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा मिट्टी परीक्षण रवआईल हेल्थ कार्ड बनाए गए, किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि प्रदान की जा रही है इसी प्रकार पीएम सिंचाई योजना लागू कर कृषि का सिंचाई रकबा बढ़ाया गया है।



शिव वर्मा ने आगे बताया कि मोदी सरकार ने विगत वर्ष खरीदे गए धान का पूरा का पूरा चावल खरीद कर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत वितरित किया। जबकि कांग्रेस सरकार ने गिरदावरी करके रब्बा कटौती की अब अमानक वर्मी कंपोस्ट देकर किसानों के जेब में डाका डाल रहे हैं। किसान विरोधी कांग्रेस सरकार किसान से छलावा कर रहे हैं। तथा अपने आप को किसान पुत्र कहकर किसानों का अपमान कर रहे हैं।



छत्तीसगढ़ जो धान का कटोरा है छत्तीसगढ़ के किसान इस कांग्रेसी सरकार से हताश और परेशान हैं छत्तीसगढ़ के किसान अब मन बना लिया है कि अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बल्कि इस प्रदेश में किसानों की चिंता करने वाले भाजपा सरकार की जरूरत है कांग्रेस की सरकार में किसान एक मोटर पंप कनेक्शन के लिए भटक रहा है पैसा जमा करने के बाद भी किसान को मोटर पंप नहीं मिला।

Exit mobile version