Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

धवलपुर में सर्व आदिवासी समाज ने मनाया शहीद वीर नारायण सिंह का शहदत् दिवस

गरियाबंद : 10 दिसम्बर छत्तीसगढ़ के प्रथम अमर शहीद वीर नारायण सिंह जी के शहदत् दिवस के अवसर पर दिनांक 11 दिसंबर 2022 को आदिवासी विकास परिषद् धवलपुर क्षेत्र ने शहीद वीर नारायण सिंह जी की शहादत दिवस मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय नेताम उपाध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद, विशेष अतिथि लोकेश्वरी नेताम कृषि सभापति जिला पंचायत गरियाबंद, चंदा बारले वन सभापति जनपद पंचायत गरियाबंद अध्यक्षता कन्हैया लाल ठाकुर सर्व आदिवासी विकास परिषद् धवलपुर क्षेत्र

नरेन्द्र ध्रुव सर्व आदिवासी समाज गरियाबंद युवा प्रभाग अध्यक्ष, गुजरात कमलेश, उपाध्यक्ष , नारद ध्रुव सरपंच धवलपुर डीह, बिम्बेश्वरी ठाकुर सरपंच जंगल धवलपुर, महेन्द्र नागेश सरपंच मोहदा, कीर्ति कपिल सरपंच घटोद, राम सिंह नेताम जनपद सदस्य जनपद पंचायत गरियाबंद, भूप सिंह कपिल, रामेश्वर कपिल, लखन कुंजाम, गीता राम मरकाम, नुतन मरकाम, एवम् बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित होकर शहादत दिवस समारोह को सफल बनाया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम, एवम् शिक्षा के क्षेत्र मे होनहार छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने वाले सभी बाल्य कलाकारों को भी सम्मानित किया गया, ये सम्मानित हुए आश्रम शाला धवलपुर, ग्राम कारी डोंगरी, ग्राम मरदाकला, ग्राम बेगरपाला, ग्राम घटोद, ग्राम चिंदाभाटा, ग्राम कामेपुर, ग्राम मोहदा, ग्राम दबनई ग्राम जंगल धवलपुर। इस कार्यक्रम में श्री दुर्योधन मरकाम सिवचरण दीवान ,हीरालाल कुंजाम रितेश नेताम चंदन नागेश गैंदलाल दीवान नेपाल सोरी ललित मरकाम का मुख्य रूप से सहयोग रहा

Exit mobile version