✍️ “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” जिला ब्यूरो चीफ सैयद बरकत अली की रिपोर्ट
गरियाबंद : राजधानी रायपुर से 100 किमी की दूरी पर स्थित जिला गरियाबंद के जेंजरा ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती हीरामणी साहू के द्वारा अपने गांव को स्वच्छ बनाने के लिये दिये गये योगदान के कारण उन्हें नई दिल्ली में 02 अक्टूबर 2022 गांधीजी की जयंती के दिन आयोजित स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला है।
उक्त कार्यक्रम में सरपंच हीरामणी के द्वारा अपने गांव में किये जा रहे स्वच्छता के अभूतपूर्व कार्यो को साझा करने का मौका मिलेगा। यह कार्यक्रम पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से 11 लोगों का चयन हुआ है, जिसमें 06 महिलाएं एवं 05 पुरुष शामिल है।
