Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सरपंच ने बांटे वन होम वन ट्री के अंतर्गत पौधे

रानीतराई /पाटन विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गांव ग्राम पंचायत कौही में वन होम वन ट्री अंतर्गत चारागाह मे वृक्षारोपण किया गया तथा लोगों को पौधा वितरण किया गया।

वही श्रीमती मनोरमा टिकरिहा  सरपंच ग्राम पंचायत कौही ने लोगों से आगरा किया की सब अपने अपने घर के आसपास खाली जगह में वन होम वन ट्री के अंतर्गत एक पौधा लगाकर उसे बच्चों की तरह देखभाल कर बड़ा करें जिससे आने वाले समय में हमें ऑक्सीजन के साथ छांव एवं फल मिल सके।

इस अवसर पर सरपंच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा,उपसरपंच श्री धनेश्वर देवांगन, रोजगार सहायक उमेंद साहू,पंच श्री गंगा राम साहू, गौठान अध्यक्ष हेमलाल सोनकर, सक्रिय माहिला धनेश्वरी साहू, शांति साहू ,लोकेश्वर साहू,डोमन निषाद उपस्थित रहे।

Exit mobile version