Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सरायपाली थाना चर्चा में, गृहस्थी का सामान देकर युवती को दिया विदाई

महासमुंद : जिले का सरायपाली थाना इन दिनों अपनी नेकदिली के लिए चर्चा में है। टीआई आशीष वासनिक को एक महिला अपनी बेटी के विवाह का निमंत्रण देने पहुंची। वासनिक ने निमंत्रण देने का कारण पूछा तो उसने कहा कि वे लोगों की सहायता करते हैं। बेटी की शादी में आएं और आशीर्वाद दें। महिला के जाने के बाद जानकारी ली गई तो पता लगा कि महिला के पति गुजर गए हैं। घरों में बर्तन साफ कर खुद व बिटिया का जीविकोपार्जन करती है। परिवार गरीब, जरूरतमंद है।

बता दे की टीआई ने स्टाफ से की चर्चा, यहां अधिकारी कर्मचारी मिलाकर 70 लोगों का स्टाफ है। सभी ने अपनी शक्ति व सदभाव के अनुसार राशि समर्पण की। देखते ही देखते अच्छी खासी रकम एकत्र हुई। टीआई ने इस रकम से बिटिया को दिए जाने वाले सभी समानों की सूची बनाई। टीवी, पलंग, गृहस्थी की सामग्री खरीदी कराई।

Also Read – मांग कमजोर होने से खाद्य सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहनों के कीमतों में आई गिरावट

विवाह के लिए राशन का प्रबंध भी किया। बाद में महिला व बिटिया को यह समान भेंट किया गया। सामग्री पाकर बिटिया की मां की चिंता दूर हो गई। उसने सरायपाली पुलिस का आभार जताया। बताया गया है कि बिटिया की शादी 12 मई को है। महलपारा में चनाट से बरात आएगी। टीआई आशीष वासनिक ने बताया की स्टाफ के सामूहिक सहयोग से यह संभव हो पाया।

जानकारी होने पर पुलिस की सराहना हो रही है। नगर में यह चर्चा का विषय बना है। बिटिया के विवाह में कुछ स्वयंसेवी संगठन, समाजसेवक अपना सहयोग देने सामने आ रहे हैं।

Exit mobile version