Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

लो.स. चुनाव में संतोष पांडे का बढ़ रहा कद, नतीजे से होगी भाजपा गदगद – मोरजध्वज देवांगन

राजनांदगांव । भाजपा के युवा नेता मोरजध्वज देवांगन ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में नीवर्तमान सांसद एवं भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी संतोष पांडे का कद तेजी से बढ़ रहा है। दिन रात चुनाव प्रचार से उनकी लोकप्रियता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली के साथ बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के अनुभवी सांसद श्री पांडे को 2 साल के कोरोना काल के दौरान क्षेत्र दौरा करने में अड़चने आई थी।

अर्चने अब दूर हो गई है और इस चुनाव में उन्हें निर्वाचन क्षेत्र के अधिक से अधिक गांव में जाने का अवसर मिल रहा है। अपने कर्मठ सांसद को अपने बीच पाकर जनता प्रफुल्लित हो रही है। उन्हें समस्याएं भी बता रही है और केंद्र शासन की योजनाओं का जो लाभ मिल रहा है। उन्हें लेकर खुशियां प्रकट कर रही है। नागरिकों एवं ग्रामीणों के बीच जाकर श्री पांडे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नित भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें अधिक से अधिक लाभान्वित करने की सोच रहे हैं।

श्री देवांगन ने आगे कहा कि कांग्रेस की रीति नीति जनहितैषी बिल्कुल नहीं है उन्हें जनता ने 50 साल शासन करने का अवसर दिया। इस बड़ी अवधि में भारत दुनिया में विकसित देशों की श्रेणी में आ गई होती। लेकिन विकसित भारत के लिए अभी और समय लगेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्य योजना बना ली है। हमारी सरकार फिर आने पर विकसित भारत का सपना जल्द ही सरकार हो जाएगा।

आप खुद ही अनुमान लगाकर सोच कर देखिए 10 साल के कार्यकाल में हमारी भाजपा सरकार में श्री मोदी के नेतृत्व में असंभव से असंभव लगने वाले कार्यों को भी कर दिखाया है। उनमें स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय सुरक्षा, कश्मीर से धारा 370 हटाना, वन नेशन वन राशन कार्ड, खाद्यान्न सुरक्षा योजना, कृषक सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, काला धन निकालने के लिए नोटबंदी, वंदे भारत एक्सप्रेस आदि है।

Exit mobile version