Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

संतोष पांडे पिछले चुनाव से डबल वोट से जीत कर मंत्री बनेंगे – मो. इमरान बीबा

छत्तीसगढ़ सरकार की वार्षिक बजट में मोदी की गारंटी - मो. इमरान बीबा

राजनांदगांव । पूर्व राज्य हज कमेटी, विशेष आमंत्रित सदस्य व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान बीबा ने प्रबल दावा करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार दोगुने वोट से जीतेंगे। इतना ही नहीं केंद्र में मोदी की 400 से ज्यादा सीट प्राप्त होकर श्री पांडे कैबिनेट मंत्री बनेंगे। उन्हें केंद्र में इसलिए बड़ी जिम्मेदारी सौंप जाएगी कि उन्होंने 5 साल का कुशल अनुभव प्राप्त करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय चुनाव प्रचारक को हराएंगे।

जनाब बीबा ने आगे कहा कि भूपेश बघेल ने अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र की भारी उपेक्षा की है। उनमें भी सबसे ज्यादा राजनंदगांव विधानसभा क्षेत्र को पीछे धकेला है। ऐसा उन्होंने राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का निर्वाचन क्षेत्र होने के कारण किया है। इसका जवाब जनता उन्हें 26 अप्रैल को अवश्य देगी।

इसका नतीजा उन्हें 4 जून को चुनाव परिणाम आने के बाद पता चल जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के लोग प्रतिद्वंदी पार्टी होने के कारण कांग्रेस को भारी बहुमत से हराने के लिए जी जान से जुट गए हैं। वहीं कांग्रेस के लोग भी भूपेश बघेल के पूरे राजनांदगांव क्षेत्र में सिर्फ एक व्यक्ति को महत्व देने और बाकी को न करने से नाराज चल रहे हैं।

उन्हें भी इस चुनाव में उन्हें सबक सिखाने का बढ़िया अवसर मिल गया है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि जिस डॉ. रमन सिंह ने अपने 15 साल के मुख्यमंत्रित्व काल में राजनांदगांव को चमन बनाया था। उस चमन को उजाड़ने का काम भूपेश बघेल ने किया है। इसकी भी सजा उन्हें 26 अप्रैल को मिलेगी।

Exit mobile version