Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

संस्कारधानी की बेटी कनिष्का पटेल को उत्तरप्रदेश में मिला राष्ट्रीय पुरुष्कार

* गर्व का पल संस्कारधानी की बेटी को उत्तरप्रदेश में मिला राष्ट्रीय पुरुष्कार…

राजनांदगांव; राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेविका राजनांदगांव जिले के अंतर्गत ग्राम पेंडरवानी निवासी कनिष्का पटेल पिता – प्रकाश पटेल, माता – हेमलता पटेल को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘हिंदुस्तान यूथ आइकॉन अवार्ड–2026’ से सम्मानित किया गया। साथ ही उनका नाम हिंदुस्तान यूथ आइकॉन बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया।

निकुम: स्मार्ट मीटर जनता के लिए सुविधा नहीं, बल्कि आर्थिक बोझ – राकेश ठाकुर

यूथ एवरेस्ट फाउंडेशन सहारनपुर उत्तरप्रदेश के 5वें स्थापना दिवस पर आयोजित ‘हिन्दुस्तान यूथ आइकॉन अवार्ड’ समारोह में देश के 15 राज्यों से समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा समाजसेवियों को राष्ट्रीय पुरुष्कार सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर विमला बाई जी कुलपति, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर उत्तरप्रदेश उपस्थित रहे।

यूथ एवरेस्ट फाउंडेशन के संस्थापक अनीस कुमार जी सचिव शिवानी जी एवं संस्था के पूरे टीम द्वारा संस्था के पांचवें स्थापना दिवस पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग की स्थायी समिति की बैठक संपन्न

कनिष्का पटेल जिले की सामाजिक संस्था रीड यूथ सोसायटी से जुड़कर विभिन्न जनहित एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं। वर्तमान में कनिष्का पटेल रीड यूथ सोसायटी में लेखापाल के पद पर नियुक्त है।

साथ ही शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय, डोंगरगांव की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की सक्रिय स्वयंसेविका हैं।

पिछले पाँच–छह वर्षों के दौरान कनिष्का पटेल ने महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, साइबर सुरक्षा जागरूकता, पौधारोपण, शिक्षा, स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत शिविर, पोषण जागरूकता सहित अनेक सामाजिक एवं जनकल्याणकारी अभियानों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उनके निरंतर सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जा रहा है।

इस उपलब्धि से उनके परिवार, महाविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, रीड यूथ सोसायटी तथा पूरे राजनांदगांव जिले में हर्ष का वातावरण है।

राज्य के शासकीय सेवकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का ड्राफ्ट तैयार- राजेश चटर्जी

Exit mobile version