Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कुमरदा में रेत माफिया का दबदबा, बंशी बंजारी ने जारी अवैध खनन का काला खेल 

शशिकांत सनसनी

प्रशासन की मिलीभगत से बंसी बंजारी गांव में जारी अवैध खनन का काला खेल

कुमरदा (राजनांदगांव): बंसी बंजारी गांव में रेत का अवैध खनन इन दिनों अपने चरम पर है। रॉयल्टी पर्ची के बिना, बिना किसी कानूनी अनुमति के—रेत माफिया खुलेआम नदियों को छलनी कर रहे हैं, और प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं।

रात के अंधेरे में धड़ाधड़ दौड़ते रेत से भरे ट्रक, गांव में दहशत और असुरक्षा का माहौल बना रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत माफिया को स्थानीय प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है, तभी यह अवैध कारोबार इतनी बेखौफी से चल रहा है।

विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं

यदि अवैध खनन नहीं रुका तो जल्द ही नदियों का जलस्तर गिर जाएगा, जिससे आने वाले समय में भीषण पानी संकट खड़ा हो सकता है।”

प्रशासन की नाकामी या मिलीभगत

न कोई दस्तावेज, न कोई जांच, और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी की कार्रवाई… यह साफ संकेत है कि अवैध खनन की पूरी चेन में कई हाथ शामिल हैं।

ग्रामीणों ने जल, वन और पर्यावरण मंत्रालय से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि गांव और पर्यावरण को इस रेत माफिया के कहर से बचाया जा सके।

Exit mobile version