Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

“सलीम राज” बने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में हर्ष

"Salim Raj" became the Chairman of Waqf Board,

*➡️ अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मो. इमरान बीबा ने दी बधाई*

राजनांदगांव (दीपक साहू)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान बीबा ने सलीम राज के छत्तीसगढ़ प्रदेश के वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बनने पर खुशियों का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि सलीम राज के दीर्घकालिक अनुभवों का फायदा बोर्ड को मिलेगा। गौरतलब है कि सलीम राज पहले भी छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के सदर रहे हैं। उनकी सियासी पहुंच काफी ऊपर तक है।⬇️शेष निचे⬇️(अपने प्रेस विज्ञप्ति-समाचार को इस व्हाट्सप नंबर पर 7000170507 पोस्ट करें)

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के वे खासम खाश माने जाते हैं। वे समाज में काफी गहरी पैठ रखते हैं। समाज में उनकी लोकप्रियता की कोई सीमा नहीं है। वे सर्व मान्य नेता के रूप में भी जाने पहचाने जाते हैं। गरीबों के हित में उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं।⬇️शेष निचे⬇️

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्ताव लाया गया। इसके बाद सलीम राज को सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ग़ुलाम मिन्हाजुद्दीन के खिलाफ कांग्रेस सरकार के समय नियुक्त वक़्फ़ बोर्ड के सदस्य इमरान मेमन, पूर्व विधायक खुज्जी, फ़िरोज़ ख़ान, फैसल रिज़वी और भाजपा सरकार में नियुक्त सदस्य सलीम राज ने वर्तमान राज्य शासन के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। अविश्वास प्रस्ताव के लिए दशरथ लाल साहू पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक विकास विभाग पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए गए थे।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version