राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ में साय सरकार के पहले बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला पंचायत सदस्य व जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण महामंत्री महेंद्र यादव ने कहां कि बजट पूर्णतः निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि यहां के लिए सरकारी उद्योग की दरकार थी। जो इस बजट को देखने सुनने से पूरी नहीं हुई है। अविभाजित राजनंदगांव जिले के हिसाब से देखें तो केजीजी और और एमसी जिले के लिए भी कोई पिटारा नहीं खोला गया है।
इन जिलों के लोगों के लिए यह बजट सिर्फ निराशाजनक है। महेंद्र यादव ने आगे कहा कि राजनांदगांव जिले सहित एमसी और केसीजी को कोई बहुत बड़ी सौगात इस बजट में नहीं दिए है। भाजपा सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं से धोखा किया गया है अधिकतर महिलाएं भाजपा सरकार के द्वारा जो नियम जारी किया गया है। उसकी वजह से बहुत सी महिलाएं बाहर हो रही है।
जबकि, सभी विवाहित महिलाओं को 1000 रुपये देने की बात कही गई थी। प्रदेश के संविदा कर्मचारी और दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के नियमितीकरण को लेकर बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। अन्य विषयों को लेकर भी छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा दिया गया है। जो कि ठीक नहीं है सामने लोकसभा चुनाव है जनता भाजपा को इसका जवाब अवश्य देगी।
