Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कुम्हारी के ग्राम परसदा में मनाया सद्गुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव

कुम्हारी के ग्राम परसदा में भव्यता के साथ मनाया गया सद्गुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव

कुम्हारी (राकेश सोनकर): ग्राम परसदा में एसकेडीवी मिशन एवं समस्त कबीर पंथ समाज के तत्वावधान में ‘सद्गुरु कबीर साहब प्राकट्य महोत्सव’ अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।https://chhattisgarh-24-news.com/appointment-of-five-aldermen-in-kumhari-municipality/
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग जिला एसकेडीवी मिशन के अध्यक्ष मिलन साहब, पाटन तहसील प्रमुख जागृत साहब, महिला प्रमुख दिनेश्वरी साहब, प्रमुख सलाहकार तामेश्वर साहब, दीपक साहब एवं युवा प्रतिनिधि पुनेंद्र कुमार कबीरपंथी सहित मिशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण व माताएं उपस्थित रही। ​

इस दौरान कबीर साहेब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया। महोत्सव के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सभी भक्तों को हलवा-पूरी का महाप्रसाद वितरित किया गया।

Exit mobile version