Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

लडक़ी के साथ बात करने से माहौल खराब होता है, इस बात से आग बबूला हुआ सचिन, कर दिया मर्डर, जाँच में जुटी पुलिस

दुर्ग : जिला के खुर्सीपार में युवक मलकीत सिंह की हत्या के बाद कोहका क्षेत्र में फिर 1 हत्या हो गया है। कल शनिवार की रात कोहका क्षेत्र में युवक को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

स्मृति नगर चौकी प्रभारी ने बताया कि, मृतक की पहचान चंद्रशेखर ठाकुर (38 वर्ष) सुंदर नगर कोहका निवासी के रूप में हुई है। यह घटना रात 9.30 बजे सुंदर नगर की है। यहां रहने वाले सचिन चौधरी किसी लडक़ी से खड़े होकर बात कर रहा था। इस दौरान वहां पर चंद्रशेखर का छोटा भाई युगल किशोर निकला। उसने सचिन को कहा इस तरह कहीं भी लडक़ी से बात करने से उसके घर के पास का माहौल खराब होता है। इस बात को लेकर सचिन युगल से झगड़ा करने लगा।

वहीं झगड़ा बढ़ता देख चंद्रशेखर ठाकुर घर से बाहर आया और दोनों का विवाद शांत कराने लगा। जिस पर सचिन ने अपने भाई गोविंदा चौधरी को फोन करके बुला लिया। गोविंदा बेस बल्ला और डंडा लेकर आया और चंद्रशेखर को बुरी तरह पीटने लगा। और उसकी छाती में संघातक वार के कारण गहरी चोट लग जाने से वो वहीं ढेर हो गया। जानकारी पाकर डायल 112 की टीम पहुंची।

मृतक  – चंद्रशेखर ठाकुर (38 वर्ष)

डायल 112 की टीम ने चंद्रशेखर को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्मृति नगर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। मोहल्ले वालों ने बताया कि , चंद्रशेखर और उसका छोटा भाई युगल राज मिस्त्री का काम करते हैं। आरोपी अक्सर वहां लडक़ी से बात करते रात में खड़ा होता था। जिस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

Exit mobile version