Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दक्षिण पाटन : नवागांव बी में 25 मार्च को मनाएंगे ग्रामीण साहू समाज माँ कर्मा जयंती

कर्मा जयंती

जामगांव-आर : दक्षिण पाटन के ग्राम नवागांव बी मे साहू समाज के आराध्य देवी मां कर्मा के 1009 वीं जयंती के अवसर पर स्थानीय साहू नवागांव बी द्वारा कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन रखा गया है- कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के रूप मे कल्पना साहू (सदस्य जिला पंचायत दुर्ग), अध्यक्षता टेसराम साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज बेल्हारी एवं लालेश्वर साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष दक्षिण पाटन, खेमलाल देशलहरे सदस्य जनपद पंचायत पाटन होंगे।

यह भी पढ़े : *👉जिले में वय वंदन कार्ड बनाने ग्राम पंचायतों में लगाये जायेंगे शिविर*
*👉70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा 5 लाख रुपए तक के इलाज मुफ्त*

वही इस कार्यक्रम में कमलेश साहू मंडल अध्यक्ष दक्षिण पाटन, नारद साहू अध्यक्ष भाजयुमो दक्षिण पाटन, त्रिभुवन साहू अध्यक्ष साहू समाज नवागांव बी, महेश साहू ग्रामिण अध्यक्ष, अभिषेक सेन बूथ अध्यक्ष भाजपा नवागांव बी, गजेंद्र साहू सांसद प्रतिनिधि प्राथमिक शाला नवागांव बी, कविता साहू सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव बी, छगनलाल साहू उपसरपंच, श्रीमती रुखमणि साहू सचिव ग्राम पंचायत नवागांव बी सहित समस्त साहू समाज जयंती पर उपस्थित होंगे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सेन ने दी।

Exit mobile version