Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रानीतराई क्षेत्र में सड़क हादसा, व्यक्ति की हुई मौत, आरोपी फरार

रानितराई : पाटन विधानसभा में सड़क दुर्घटना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रानीतराई क्षेत्र अंतर्गत घोरारी गांव के पास उक्त व्यति साइकिल से अपने घर बोरवाय जा रहा था। मृतक का नाम चंद्रशेखर साहू बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीले रंग (Yellow Colour) का हाइड्रा बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया । एक्सीडेंट करने के बाद आरोपी फरार हो गया है। यह गाड़ी किसकी है यह अभी तक पुलिस पता नहीं कर पाई है। आपको बता दे कि जामगांव आर से रानीतराई सड़क मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होने लगी है। वहीं पुलिस शव का पंचनामा एवं मर्ग कायम कर इस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version