Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने RIPA विकसित किया जा रहा है – स्मृति ठाकुर

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद

गरियाबंद : जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने में लगी है छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार । छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों, बेरोजगारों के लिए रोजगार और आय के साधन उपलब्ध कराने के लिए गांव के गौठानो को रुरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है।

2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी इस योजना का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वर्चुअल, भूमिपूजन व शिलान्यास किया गया है। उक्त बातें जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर ने कहा प्रदेश के विभिन्न जिलों में 300 रुरल इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन किया गया है।

गरियाबंद जिले में चयनित 10 गौठानो में इसका शिलान्यास किया गया है श्रीमती ठाकुर ने कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों और बेरोजगारों के लिए रोजगार और आय के साधन उपलब्ध कराने के लिए गांव के गौठानो को रुरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जाऐगा आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस की सरकार महात्मा गांधी के स्वलंबी और आत्मनिर्भर गांव के सपनों को साकार करने में लगी है।

इस योजना के माध्यम से गांवों को स्वलंबी बनाने के दिशा में मजबूती के कदम उठाया है श्रीमती ठाकुर ने कहा छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार लगातार गांव गरीब मजदूर किसान सभी वर्गों के कल्याण और विकास के लिए नये नये योजना बनाकर उसे लागू कर रही है और उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक मिलने लगा है। नरवा गरवा खुरवा बाड़ी राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य गांव में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग गांव के सर्वांगीण विकास के लिए किया जा रहा है।

Exit mobile version