Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

चार्ज लेते ही एक्शन में नए IG-SP… मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए रखा इनाम

दुर्ग : दुर्ग के नये IG और SP चार्ज लेते ही एक्शन मोड में दिख रहे है। महादेव सट्टा एप मामले के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को पकड़ने के लिए दुर्ग पुलिस ने इनाम की घोषणा कर दी है। जिसके लिए नये IG रामगोपाल गर्ग ने 25 हजार और नये SP जितेंद्र शुक्ला ने 10 हजार का इनाम रखा है। महादेव सट्टा एप के मास्टरमाइंड सौरभ के बारे में जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। वहीं, इस मामले में फरार आरक्षक अर्जुन यादव पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

नये पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने कार्यभार ग्रहण करते ही आरक्षक अर्जुन यादव को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। वहीं इस मामले में उसका भाई भीम यादव लंबे समय से जेल में बंद है। और एक अन्य भाई सहदेव यादव फरार है। आपको बता दें कि, महादेव सट्टा एप मामला के फरार आरोपी सौरभ चंद्राकर के खिलाफ भिलाई के जामुल थाना में जुआ एक्ट का अलग-अलग मामला दर्ज है। सौरभ चंद्राकर के खिलाफ 12 अप्रैल 2022, 4 व 23 जून 2023 को अपराध दर्ज किया गया था। आरोपी सौरभ भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मदर टेरेसा नगर मयूर पार्क के पास का रहने वाला है। और वह लंबे समय से फरार चल रहा है।

पुलिस तक जानकारी पहुंचाने के लिए जारी हुआ सरकारी नंबर

अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आईजी ने 25 हजार व पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपय की इनाम का घोषणा किया है। फरार आरोपी के संबंध में जानकारी रखने वाला व्यक्ति पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मोबाइल नंबर 9479192002, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के मो. नं- 9479192003, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) मो. नं- 9479192017, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, मो. नं. – 9479192007, थाना प्रभारी जामुल मो. नं.- 9479192026 को संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं। वहीं इनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज का होगा।

Exit mobile version