रायपुर : (CM) माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंत्रालय नवा रायपुर में समीक्षा बैठक ले रहे है। सहकारिता विभाग की बैठक हो रही है। क्योंकि बस्तर से लौटकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजधानी रायपुर में प्रशासनिक बैठक लेंगे। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ राज्य आएंगे। अमित शाह 4 अप्रैल की शाम राजधानी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगें। 5 अप्रैल की सुबह दंतेवाड़ा जाएंगे और दंतेश्वरी माता के दर्शन करेंगे। इसके पश्चात वे बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके अलावा अमित शाह बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ भोजन करेंगे। इसके बाद अमित शाह नक्सल ऑपरेशन्स को अंजाम देने वाले बस्तर में कमांडर्स से मुलाकात करेंगे। गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा इसकी जानकारी दी है। पंडुम महोत्सव को लेकर शर्मा ने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक विषयों पर कार्यक्रम होगा। समापन कार्यक्रम में पद्मश्री अवॉर्डी आएंगे। महोत्सव में 3 अप्रैल को कवि कुमार विश्वास ‘बस्तर के राम’ की प्रस्तुति देंगे।
(CM) माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंत्रालय नवा रायपुर में अहम बैठक
