Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जांच रिपोर्ट में खुलासा – डॉ. चेतन साहू पर आरोप सिद्ध, निलंबन की कार्रवाई तय

शशिकांत सनसनी राजनांदगांव छत्तीसगढ़

डॉ. चेतन साहू मामले में जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक आपातकालीन कॉल ऑन ड्यूटी के दौरान डॉ. साहू ने कॉल रिसीव नहीं किया, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया है।

जांच रिपोर्ट में आरोप पुष्ट होने के बाद डॉ. साहू के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई तय मानी जा रही है। हालांकि बड़ा सवाल यह है कि क्या मेडिकल कॉलेज प्रबंधन इस बार सख्त एक्शन लेगा, क्योंकि इससे पहले भी कई गंभीर मामलों में डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर ने बताया कि जांच रिपोर्ट में डॉ. साहू पर लगे आरोप सही पाए गए हैं। चूंकि वे रेगुलर डॉक्टर हैं, इसलिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन सीधे कार्रवाई करने में सक्षम नहीं है। रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज डीन को भेज दी गई है, लेकिन उनके पास भी कार्रवाई का अधिकार नहीं है। ऐसे में यह रिपोर्ट संचालनालय भेजकर अनुशंसा की जाएगी।

Exit mobile version