राजनांदगांव : डोंगरगढ़ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी प्रदेशवासियों की मंगल कामना के लिए चार धाम की यात्रा पर 2 मई को निकलें थे। चार धाम यात्रा से लौटे विष्णु लोधी का परिवार में हुआ स्वागत। देव भूमि उत्तराखंड चार धाम यात्रा के दौरान विष्णु लोधी ने श्री केदारनाथ पहुंचने पर कहा बाबा केदारनाथ के दर्शन का सौभाग्य पाकर अभिभूत हूं। मैंने महादेव से सभी देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
श्री बद्रीनाथ पहुंचने पर विष्णु लोधी ने कहा बद्रीनाथ जी के दर्शन करके मन प्रसन्न हो गया, जीवन धन्य हो गया वहीं आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि पर माथा टेका। श्री गंगोत्री में गंगा में स्नान कर विष्णु लोधी ने कहाh हे देवि गंगे ! तुम देवगण की ईश्वरी हो,हे भगवति ! तुम त्रिभुवन को तारने वाली ,विमल और तरल तरंग मई तथा शंकर के मस्तक पर विहार करनेवाली हो। हे माता ! तुम्हारे चरण कमलों में मेरी मति लगी रहे।
श्री यमुनोत्री पहुंचने पर विष्णु लोधी ने कहा श्री कृष्ण के द्वारा स्पर्श की गई येy यमुना जी की धारा हमारे अहंकार को मिटा देती है और हमें भक्तिमय बना देती है। हे कालिंदी नंदिनी , कृपया करके मेरे मन से अशुद्धियों को दूर करो। वहीं श्री ऋषिकेश पहुंचने पर विष्णु लोधी ने ऋषिकेश के गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग को एक परम साहसिक अनुभव कहा और अपने जीवन की सबसे अविस्मरणीय यात्राओं में से एक माना।
श्री हरिद्वार पहुंचने पर विष्णु लोधी ने कहा हृदय भक्ति भाव से पूरा भर गया । जब हरिद्वार की भूमि पर आया। वहीं मां गायत्री मंदिर शांतिकुंज हरिद्वार में सुकून और आत्मिक खुशी के सुनहरे पल बिताए । वहीं हर की पौड़ी में गंगा स्नान कर गंगा आरती का भी लाभ लिया। इन सभी जगहों पर विष्णु लोधी पहुंचे। इस यात्रा पर उनके साथ उनके धर्म पत्नी श्रीमती उत्तरा लोधी साथ में रही ।
अंत में उन्होंने कहा कि आप सभी की दुआओं एवं मां बम्लेश्वरी की आशिर्वाद से मेरी यात्रा सफल सुखद एवं मंगलमय रहा। भगवान आप सभी को सुख शांति समृद्धि एवं ढेर सारी खुशियां और आशीर्वाद दे । स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से सीपर राम लोधी,अभन लोधी, ईश्वर लोधी, जयंती लोधी,कमल लोधी,भूमिजा लोधी,नारद लोधी,गुलेश्वरी लोधी,दिव्यपाल लोधी, कोकिला लोधी,मेघराज लोधी, शीतल लोधी,नयन लोधी, भार्गव लोधी आदि ने स्वागत किया।
