Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नेपाल में बाढ़ के 13 दिन बाद भी रेस्क्यू जारी, 7 सुरंगों में फंसे कर्मचारियों की तलाश

नेपाल में बाढ़ के 13 दिन बाद भी रेस्क्यू जारी

नेपाल में बाढ़ के 13 दिन बाद भी रेस्क्यू जारी, 7 सुरंगों में फंसे कर्मचारियों की तलाश
13 हजार से ज्यादा रेस्क्यू, फिर भी 4894 लापता; सुरंगों में तलाश जारी, 1356 मौतें

काठमांडू। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के 13 दिन बाद भी राहत एवं बचाव अभियान जारी है। बचाव दल देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित 7 हाइड्रोपावर परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे कर्मचारियों की तलाश में जुटे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में खराब मौसम, क्षतिग्रस्त सड़कें और भारी मलबा राहत कार्य में बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

अब तक 13 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 4,894 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 4,307 नेपाली नागरिक और 587 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल में अब तक 1,356 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं पड़ोसी तिब्बत में 43 लोगों की मौत हुई है, जबकि 519 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

लगातार जारी तलाशी अभियान के बीच सुरंगों में फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालना बचाव एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Exit mobile version