Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पुनर्विवाह बना समाज के लिए प्रेरणा

पुनर्विवाह बना समाज के लिए प्रेरणा

“छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” के लिए निर्मल पटेल की रिपोर्ट

डाही : मां भगवती शाकंभरी देवी की असीम कृपा से आज पुनः एक जोड़ी तलाकशुदा का पुनर्विवाह अभियान छत्तीसगढ़ प्रदेश मरार समाज की तहत टूटी हुई वैवाहिक जीवन की कड़ी को जोड़कर दोनों नव दांपत्य को शुभ आशीष प्रदान किया गया. कोसरिया मरार पटेल समाज जी जामगांव राज जिला धमतरी से खेमिन पटेल पिता- श्री खंभन पटेल ग्राम- करगा, जी जामगांव राज का पुनर्विवाह सोरर राज जिला बालोद से निमेश्वर पटेल पिता- श्री गोपी राम पटेल ग्राम-अरमरी, सोरर राज का पुनर्विवाह (गंधर्व) विवाह ग्राम करगा में ग्रामीण समाज, राज पदाधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुई।



इस अवसर पर जी जामगांव राज् की ओर से तहसील कोषाध्यक्ष श्री धनेश्वर प्रसाद पटेल, राज कोषाध्यक्ष श्री नूतन राम पटेल, राज पंच श्री घनाराम पटेल, संरक्षक श्री घासूराम पटेल, श्री संतूराम पटेल, श्री मन्नू राम पटेल, एवं सोरर राज से श्री नेतराम पटेल कोषाध्यक्ष, श्री नंद कुमार पटेल, श्री चुरामन पटेल, श्री सेवक राम पटेल, श्री कुलेश्वर पटेल एवं समस्त समाजजनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी सम्मानीय जनों ने नव दांपत्य जोड़ी को आशीर्वाद प्रदान कर दोनों पक्षों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित किया ।



Exit mobile version