Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पढ़ई तिहार का आयोजन : अंगना म शिक्षा बहुत अच्छी योजना

गरियाबंद। बच्चों के समग्र विकास हेतु बच्चों की प्रथम शिक्षिका अर्थात माता का, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं सीखने के अवसरों से संबंधित बिंदुओं पर आधारित राज्य शासन की महत्त्वपूर्ण योजना अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत शासकीय प्राथमिक शाला खट्टी में पढ़ई तिहार का आयोजन किया गया, जिसमें शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती जानकी बाई ध्रुव, सहायक कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा विल्सन थामस, जिला नोडल अंगना म शिक्षा नीता सर्वा,डी.पी.एम.यू .देवेन्द्र सिंह, संकुल समन्वयक दल प्रसाद साहू सहित ग्राम की माताओं और आंगनबाड़ी के बच्चे उपस्थित थे।

इस अवसर पर स्मार्ट माता के रूप में सरस्वती ध्रुव एवं भानुमति ध्रुव का चयन किया गया।

कार्यक्रम में अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से प्रभारियों द्वारा संतुलन बनाना, रंगों की पहचान, छोटा-बड़ा पहचान, फलों के नाम, गिनती आदि अन्य गतिविधि सिखाई गई। मेले में माताओं को बारी-बारी से सभी गतिविधियों का अवलोकन कराया गया एवं सक्रिय माताओं का सम्मान किया गया l

कार्यक्रम में उपस्थित सहायक कार्यक्रम समन्वयक विल्सन थामस, जिला नोडल अंगना म शिक्षा नीता सर्वा एवं देवेन्द्र सिंह ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की, तथा बताया कि बच्चे की प्रथम गुरु उसकी माता ही होती है। माता के द्वारा दिये गये संस्कार और शिक्षा से बच्चे सफ़लता के शिखर तक पहुँचते है,समाज़ में माताओं की भूमिका सबसे महत्त्वपूर्ण होती है l

प्रभारी प्रधान पाठक गिरीश शर्मा ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों को इस तरह की गतिविधियों के द्वारा पढ़ाई से जोड़े रखने के बारे में बताते हुये कहा कि अंगना म शिक्षा अच्छी योजना है,इसमें बच्चो को खेल खेल में पढ़ाई से जोड़कर प्रारम्भिक शिक्षा दी जा सकती है। इसमें मातृ शक्ति का विशेष योगदान है।

संकुल समन्वयक दलप्रसाद साहू ने भी अंगना में शिक्षा के मह्त्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन गिरीश शर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन नारायण चंद्राकर ने किया।

इस अवसर पर जानकी ध्रुव,साधना चंद्राकर, सरस्वती ध्रुव,नंदकुंवर यादव, सुमित्रा ध्रुव, पुनीता ध्रुव,भानुमति ध्रुव, डिगेस्वरी ध्रुव गीतांजली ध्रुव दुर्गेसवरी ध्रुव,दीपा ध्रुव तामेस्वर यादव आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version