Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ग्राम बेलौदी में RAWE/AIA कार्यक्रम का समापन, विद्यार्थियों को मिला व्यावहारिक कृषि अनुभव

* किसानों के साथ रहकर सीखी आधुनिक खेती, बेलौदी में RAWE कार्यक्रम संपन्न…
* RAWE समापन समारोह में वैज्ञानिकों ने बताए सफल खेती के सूत्र…
* ग्रामीण परिवेश में कृषि प्रशिक्षण का सफल मॉडल बना बेलौदी का RAWE कार्यक्रम…

बेलौदी/दक्षिण पाटन: ग्राम बेलौदी में कृषि महाविद्यालय मर्रा, पाटन के विद्यार्थियों द्वारा संचालित RAWE/AIA (रूरल एग्रीकल्चरल वर्क एक्सपीरियंस एवं एग्रो इंडस्ट्रियल अटैचमेंट) कार्यक्रम का समापन समारोह दिनांक 04 फरवरी 2026 को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश में कृषि कार्यों का प्रत्यक्ष एवं व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना रहा।

RAWE कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने किसानों के साथ रहकर फसल उत्पादन, मृदा परीक्षण, बीज चयन, जैविक खेती तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान छात्रों ने खेतों में कार्य कर वास्तविक कृषि समस्याओं को समझा और उनके समाधान के तरीके सीखे।

समापन समारोह में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ए.के. गौराहा, डॉ. पी.के. सांगोडे, डॉ. आलोक तिवारी, डॉ. ए.एस. कोटस्थाने, डॉ. जी.के. दास एवं डॉ. पूजा साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ओ.पी. परगनिहा ने की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में ग्राम के सरपंच श्री हुकुमचंद निषाद मौजूद रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि RAWE कार्यक्रम विद्यार्थियों को जमीनी स्तर पर कृषि की वास्तविक परिस्थितियों से रूबरू कराता है, जिससे वे भविष्य में बेहतर कृषि वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ बनकर किसानों के हित में कार्य कर सकें।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए ग्रामवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, अधिकारी, ग्रामवासी एवं RAWE के छात्र कुणाल वर्मा, कुलदीप वर्मा एवं समस्त छात्र छात्राएं व ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और कार्यक्रम के सफल आयोजन पर शुभकामनाएँ दी गईं।

Exit mobile version