Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

काला सोना का आरोपी रवि गोयल गिरफ्तार

यार्ड में अवैध कोयले का भंडारण कर कारोबार कर रहे आरोपी रवि गोयल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यार्ड से 2 हाइवा के साथ 21 लाख रुपए मूल्य का अवैध तरीके से भंडारित 100 टन कोयला जब्त किया गया है।

शुक्रवार को पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि रावांभाठा इण्डस्ट्रीयल एरिया में रवि गोयल नाम का व्यक्ति अपने किराये के यार्ड में अवैध रूप से कोयला डंप कर बिक्री करता है. सूचना पर खमतराई थाना स्टाफ ने यार्ड पर दबिश देकर करीबन 15-15 टन कोयले से भरे दो हाइवा ( CG 12 एस 3309 ) और ( CG 12 एस 3313 ) के साथ 70 टन कोयला सहित कुल 100 टन कीमत 6,00,000 रुपए रखे मिले।

विमल इन्कलेव, खमतराई थाना, रायपुर के रहने वाला आरोपी रवि गोयल (32 वर्ष) पिता श्याम गोयल से कोयला रखने व भंडारण के संबध में पूछताछ करने व कागजात मांगने पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया. इस तरह से अवैध कोयला लेकर यार्ड में डंप करने और उक्त कोयला चोरी का होने के संदेह पर खमतराई थाना में अपराध क्रमांक 08/22 धारा 41 (1+4 ) जाफौ / 379 भादवि कायम कर आरोपी रवि गोयल की विधिवत गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही कोयला लाने, रखने व बेचे जाने के संबध में जांच की जा रही है।

Exit mobile version