Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राशनकार्ड नवीनीकरण की बढ़ाई गई तारीख… मंत्री ने दिए तारीख बढ़ाने के निर्देश

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित 77 लाख सभी राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य अब 25 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयालदास बघेल ने लोगों की सुविधा को देखते हुए छूटे हुए राशनकार्ड हितग्राहियों का प्राथमिकता से ऑनलाइन नवीनीकरण के आवेदन के लिए तारीख बढ़ाने के निर्देश खाद्य विभाग को दिए थे।

खाद्य विभाग के संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार कर दिया गया है। और इसे गूगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

राशनकार्ड हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड भी कर सकते है। वहीं इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

ऐसे हितग्राही जिनके पास स्मार्ट मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है। वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा दी जा रही है।

Exit mobile version