Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रासेयो के स्वयंसेवक विनोद टेम्बुकर द्वारा स्कूली बच्चों को ‘गुड टच’ ‘बैड टच’ एवं आत्म सुरक्षा का दिया जा रहा है प्रशिक्षण

रासेयो के स्वयंसेवक विनोद टेम्बुकर द्वारा स्कूली बच्चों को 'गुड टच' 'बैड टच' एवं आत्म सुरक्षा का दिया जा रहा है प्रशिक्षण

राजनांदगांव : शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के.एल.टांडेकर के मार्गदर्शन एवं रा.से.यो. के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. करुणा रावटे प्रो. संजय सप्तर्षी के के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के सी प्रमाण पत्र के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण एवं आत्म सुरक्षा विषय पर स्वयंसेवक विनोद कुमार टेम्बुकर द्वारा शा पूर्व माध्यम शाला कोहका में जाकर आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही साथ बच्चों को मासिक धर्म सम्बंधित विषयो पर भी विस्तार से जानकारियों से अवगत कराया गया।

विनोद ने बताया कि आत्म सुरक्षा के अंतर्गत अपने पास रखे सामाग्रियों से अपने आप को सुरक्षित रखने का तरिका बताया गया। और डॉल के सहारे गुड टच बैड टच के बारे में भी बताया गया। मासिकधर्म के समय खाने में संतुलित आहार लेने की सलाह दिया गया और उचित सेनिटरी नेपकिन उपयोग करने की सलाह दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के प्रधान पाठक श्री ए एस पिस्दा जी, शिक्षक ए एस सोरी, श्रीमती वाय साहू एवं श्रीमती के साहू मैम जी का भरपूर सहयोग मिला।

Exit mobile version