Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्रदेश में लगातार हो रही है दुष्कर्म, कब जागेगी भूपेश सरकार – डॉ. रेखा मेश्राम

राजनांदगांव : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रेखा मेश्राम ने प्रदेश में हो रहे दूराचार एवं छेड़छाड़ की घटना की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों के मन में जरा भी पुलिस प्रशासन का डर नहीं है। अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार कार्यवाही तक नहीं कर रही है। जिस तरह से जांजगीर के डभरा क्षेत्र में रक्षाबंधन पर घर आई एक युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी।

इस तरह की घटना मानवता को शर्मसार करने वाला है। दो दिन पहले ही भिलाई में एक नाबालिग युवती के साथ दुराचार करने के बाद उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर अपने गुनाहों पर पर्दा डालने की कोशिश अपराधियों द्वारा किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में एक युवक ने एक युवती के साथ दुराचार करके उसे राजनीतिक पहुंच का डर दिखा उसे धमकाया गया। तो वहीं महासमुंद जिला के पटेवा क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के साथ अनाचार की घटना सामने आया है।

भाजपा महिला मोर्चा की  प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रेखा मेश्राम ने आगे कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार में पुलिस प्रशासन केवल राजनीतिक द्वेष और बदले की भावना से सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर ही अपना दबाव बनाकर उन्हें गिरफ्तार कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश में आतंक का राज स्थापित कर रहे अपराधियों के ऊपर उन्हें कार्यवाही करने में डर सता रहा है।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिला सुरक्षा के नाम पर अपने पौन 4 वर्ष के कार्यकाल में कुछ भी नहीं किया है। प्रदेश में हर तरफ हत्या, लूटपाट, डकैती, छेड़छाड़ बलात्कार, अपहरण की घटनाएं लगातार घटित हो रही है और इन अपराधियों के ऊपर प्रदेश सरकार के दबाव के कारण पुलिस प्रशासन भी कुछ कार्यवाही नहीं कर रही है।

एक परिवार विशेष की सेवा के लिए बार-बार दिल्ली दौरे करने वाले व चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी के लिए एटीएम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश की जनता की जरा भी चिंता नहीं है। अपने चुनावी रैलियों में झूठे वादे करने वाले, छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बनाने, प्रदेश में भ्रष्टारियों को संरक्षण देने वाले व प्रदेश की भोले भाले जनता को ठगने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री अब तो प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करें व अपराधियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही करें।

राजनांदगांव से दीपक साहू

Exit mobile version