Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भागने की फिराक में था रानू साहू का भाई, ईओडब्ल्यू ने किया गिरफ्तार

गरियाबंद। निलंबित आईएएस रानू साहू के भाई को ईओडब्ल्यू टीम ने पांडुका से गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व कोरबा तथा रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू को लगभग 550 करोड़ रु के कोल खनन परिवहन घोटाले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है , पिछले कई महीनो से वो जेल में है । गुरुवार रानू साहू को ईओडब्लू द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर विशेष कोर्ट में पेश किया गया था, 15 दिनों के रिमांड की मांग की गई थी, माननीय न्यायालय द्वारा 4 दिनों की ईओडब्लू रिमांड मंजूर की गई है।

पीयूष साहू रानू साहू का भाई है , जिसके नाम जमीनों की खरीद की गई है। बताया जा रहा है कि पिछले चार दिनों से ईओडब्ल्यू की टीम पांडुका स्थित रानू साहू के घर और पीयूष पर निगाह रखे थी। शुक्रवार शाम टीम द्वारा घर का घेराव होता देख, पीयूष को गिरफ्तारी की भनक लग गई, जिसके बाद वो घर के पिछवाड़े की दीवाल फांदकर खेतों की ओर भागने लगा, ईओडब्लू की टीम ने उसे दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पांडुका की मुख्य सड़क पर ही पीयूष की ज्वेलरी शॉप है।

Exit mobile version