Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अभाविप छ.ग. प्रदेश कार्यकारिणी घोषणा संपन्न,गोहरापदर के रंजन बने गरियाबंद के जिला संयोजक

अभाविप छ.ग. प्रदेश कार्यकारिणी घोषणा संपन्न,गोहरापदर के रंजन बने गरियाबंद के जिला संयोजक

गोहरापदर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 55 वाँ प्रदेश अधिवेशन 31 दिसम्बर से 2 जनवरी को प्रदेश की ऊर्जाधानी कोरबा में सम्पन हुईं जिसमें प्रदेश भर से हज़ारों की संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शामिल हुए.अधिवेशन के अंतिम दिन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने नए कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

जिसमें गोहरापदर के रंजन यादव गरियाबंद ज़िले के नए जिला संयोजक नियुक्त किए गये साथ ही देवभोग से अभिषेक यादव और छुरा से शुभम निषाद को प्रदेश के कार्यकारिणी में शामिल किया गया। ज़िला संयोजक की ज़िम्मेदारी मिलेंगे के बाद रंजन यादव ने कहा की वह छात्रहित के लिए सदैव तत्पर रहेंगे एवं अभाविप संगठन को ज़िले में सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से और अधिक मजबूत करेंगे.साथ ही प्रत्येक विद्यार्थी के समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

नवीन दायित्ववान छात्रनेताओ को बधाई देने वालो में अभाविप विभाग संयोजक अनंत सोनी,गोहरापदर नगर मंत्री क्षितिजनारायण तिवारी,देवभोग नगर मंत्री विवेक यादव,छुरा नगर मंत्री भूपेन्द्र सिन्हा,चितेश्वर निषाद के साथ अन्य अभाविप कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिक ने भी शुभकामनाएँ दीं।

Exit mobile version