Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रानीतराई थाना प्रभारी श्री देवांगन ने की वारंटियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

दुर्ग/रानीतरई पुलिस: डा अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने अपराध समीक्षा बैठक में वारंटियों के विरुद्ध सभी थाना को अभियान चलाकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था l

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन के नेतृत्व में रात्रि गश्त दौरान थाना रानीतराई में,टीम गठित कर वारंटीओं का धरपकड़ किया गया कुल 14 गिरफ्तारी वारंट तमिल कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया l

वारंटीओं के नाम इस प्रकार है :
रविंद्र कुमार बंछोर निवासी दरबार मोखली, चैन सिंह पिता अमरू राम निवासी गाटापार, सोहनलाल निषाद निवासी रीवागहन, रुपेश टंडन निवासी अशोका, शंकर टडन/जयप्रकाश राजेंद्र साहू निवासी अशोगा,, सौरव बंछोर निवासी मोहभठठा, चंदन मारकंडे निवासी घोरारी, जितेंद्र वर्मा निवासी बोरीद, हीरालाल देवांगन निवासी अशोका, लुपेश टंडन निवासी अशोगा, ताम्रध्वज सोनवानी निवासी अशोका, भावेश देवांगन निवासी अशोगा,

वारंट तामील करने में सराहनीय कार्य : ऐनू कुमार देवांगन उप निरीक्षक थाना प्रभारी, उप निरीक्षक नरसिंह साहू, सहायक उपनिरीक्षक नकुल ठाकुर, आरक्षक तुकाराम, अखिलेश शर्मा, टालेद चंद्राकर, धनंजय सिन्हा, धनकर का सराहनीय कार्य रहा। आपको बता दें कि यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Exit mobile version