Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रानीतराई पुलिस की करवाई, 25 तोला चाँदी जब्त, आरोपी गिरफ्तार

रानीतराई पुलिस की करवाई, 25 तोला चाँदी जब्त, आरोपी गिरफ्तार

रानीतराई : आवेदक खिलेन्द्र श्रीवास (35वर्ष) पिता गौकरण श्रीवास दर्श निवासी दरबार मोखली 22 मार्च को सुबह 7 बजे मनरेगा में काम करने के लिए अपने परिवार के साथ अपने घर के दरवाजा में संकल लगाकर गए थे । दोपहर लगभग 12.30 बजे वापस घर आया तब देखा घर के अंदर रखे सामान बिखरे पड़ा हुआ । आलमारी में रखे 25 तोला चाँदी का पायजेब कीमती 12,000 रू नहीं था जिसे कोई चोरी कर ले गया था।

आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर बताए कि पूनम श्रीवास निवासी टाटीबंध रायपुर सुबह 11.00 बजे करीब घर पर आए थे जिन्होंने घर अंदर घुसा था बताए, संदेही पूनम श्रीवास के द्वारा चोरी कर ले जाने से रिपोर्ट पर थाना रानीतराई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अनंत साहू, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में सम्पत्ति संबंधी अपराधों की घटनाओं को नियंत्रण करते हुए यंत प्रतिषत बरामदगी के निर्देष दिए गए थे ।

निर्देष को ध्यान में रखते हुए थाना में टीम गठित कर आरोपी का पता तलाष करने पर गरियाबंद में रहने की सूचना मिलने पर गरियाबंद से आरोपी पूनम श्रीवास को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार किया. आरोपी के कब्जे से 25 तोला चाँदी का पायजेब जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेष किया गया। धारा – 28/2023 पारा 454,380 भादवि दर्ज किया गया । जब्त समान 25 तोला चाँदी का पायजेब कीमती 12,000 रू

गिरफ्तार आरोपी

  1. पूनम श्रीवास (35 वर्ष) पिता पुरुशोत्तम श्रीवास निवासी टाटीबंध पीतला मंदिर के पास रायपुर
Exit mobile version