रानीताराई :- स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग द्वारा जारी किए गये लोक सभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत स्विप कैलेंडर के अनुसार प्राचार्य डॉ. आलोक शुक्ला के मार्गदर्शन में पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता संपन्न हुई। – स्विप कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती आराधना देवांगन ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं में बड़ी संख्या में भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता प्रभारी कु. माधुरी बन्छोर एवं रंगोली प्रभारी कु. शिखा मढ़रिया ने बताया कि मतदान जागरूकता पर केंद्रित विषय देकर छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में श्री चंदन गोस्वामी, डॉ. रेशमी महिश्वर्, कु. भारती गायकवाड, श्रीमती शगुफ्ता सिद्दीकी, श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन, कु. रेणुका वर्मा, अतिथि व्याख्याताओं में श्री टिकेश्वर पाटिल, कु.माधुरी बन्छोर, कु. शिखा मढ़रिया, श्री दानेश्वर प्रसाद तथा कार्यालयीन कर्मचारीयों में श्री नरेश मेश्राम, कु. सीमा वर्मा सहित बड़ी संख्या मे छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।
रानीतराई कॉलेज : स्वीप कार्यक्रम पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिताएँ संपन्न ।
