Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रानीतराई कॉलेज : रेश्मी महिश्वर को पी-एच.डी.उपाधि प्रदत्त।

रानीतराई : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ दुग्ध महासंघ की वित्तीय कार्यप्रणाली एवं प्रबंधन विषय पर शोधार्थी सुश्री रेश्मी महिश्वर को पी.एचडी. की उपाधि दी गई। आप श्रीमती मीना एवं श्री अजय महिश्वर की पुत्री हैं। इनके शोध कार्य में शोध निर्देशक डॉ. श्रीमती हंसा शुक्ला एवं सह शोध निर्देशक डॉ. रवीश कुमार सोनी रहे। आप डॉ. प्रभा गोसाई, प्रीति महिश्वर (एसडबल्यूओ), श्वेता महिश्वर (इंजीनियर), भावेश महिश्वर की बहन है एवं भूपेंद्र मेश्राम (लोको पायलट) की भांजी हैं। वर्तमान में आप स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय, रानीतराई में सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य) के रूप में पदस्थ हैं।
सुश्री रेश्मी महिश्वर को डॉक्टरेट मिलने पर प्राचार्य डाॅ.आलोक शुक्ला,श्री चंदन गोस्वामी,कु. भारती गायकवाड़,श्रीमती शगुफ़्ता सिद्दीकी, श्रीमती अराधना देवागंन, श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन, कु.रेणुका वर्मा, अतिथि व्याख्याताओं मे श्री टिकेश्वर पाटिल, कु. माधुरी बंछोर,कु. शिखा मढ़रिया तथा कर्मचारियों मे श्री नरेश मेश्राम तथा सीमा वर्मा ने बधाई दी!
Exit mobile version