✍️ मैनपुर संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट
अमलीपदर-गरियाबंद जिला मैनपुर विकासखंड तहसील कोर्ट अमलीपदर ग्राम पंचायत झरगांव तेतलपारा में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत घर-घर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ध्यान कार्यक्रम आयोजन के तहत प्राथमिक शाला तेतलपारा में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई प्राथमिक शाला विद्यालय परिसर में कक्षा पहली से पांचवी तक रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्राथमिक शाला के कार्यवाहक प्रधान पाठक श्री सुरेशचंद्र टांडिल ने प्रेस वार्तालाप पर “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” को बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 20अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक शालाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में बेहद उत्साह देखा गया प्रधान पाठक ने आगे यह भी बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय तृतीय स्थान पर आने वाली बालिकाओं को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर में प्रधान पाठक सुरेशचंद्र टांडिल, गोकुलराम बघेल, गोविंद यादव, चंद्रकांति नागेश उपस्थित थे
