Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रानीतराई: 17 फरवरी को रामकथा (राम-भरत मिलाप) का आयोजन 12:30 बजे से

रानीतराई : डिड़ाभाठा-रानीतराई श्रीराम कथा आयोजन समिति के द्वारा ग्राम डिड़ाभाठा-रानीतराई में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से गायत्री प्रज्ञापीठ मंदिर के सामने बस स्टैंड में 11 फरवरी किसे 18 फरवरी तक कथावाचिका सुश्री गोपीकेश्वरी देवी (वृदांवन धाम) के श्रीमुख से “श्री राम कथा” का आयोजन किया जा रहा है । 17 फरवरी को कथा का रसपान दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कर सकेंगे इस पावन अवसर का लाभ उठाने एवं रामकथा में डुबकी लगाने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने आसपास के श्रद्धालुओं को 17 फरवरी को 12:30 बजे से राम-भरत मिलाप कथा का रसपान करने विशेष आमन्त्रित किया है,16 फरवरी को रामकथा में केवट चरित्र, दशरथ मोक्ष, वास्तविक संत की पहचान बताया कथा का रसपान करने बड़ी संख्या में आसपास के लोग पहुंच रहे हैं ।
Exit mobile version