Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा LIVE : प्रधानमंत्री पहुंचे गर्भगृह, एक क्लिक में देखे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव

Ram Mandir Pran Pratistha LIVE : अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा हो गयी है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत आयोध्या राम मंदिर पहुंच गए हैं।

प्राण-प्रतिष्ठा के लिए पूजा अर्चना शुरू हो गयी है। अयोध्या में जन्मभूमि पथ से लेकर राम पथ, भक्ति पथ और धर्म पथ की अलौकिक आभा देखते ही बन रही है। सांस्कृतिक नृत्य और वादन के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर प्रदेश के साथ-साथ देश भर की परंपराओं और कला का समागम हो रहा है।

देश में हर तरफ भगवान राम के भजन सुनने को मिल रहे हैं।  सोमवार शाम को भव्य दीपोत्सव की तैयारी है। ऐसा लग रहा है कि, मानों रघुनंदन के अभिनंदन के लिए पूरा स्वर्ग ही धरती पर उतर आया है। —-

Ram Mandir Pran Pratistha LIVE

Exit mobile version