Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*राखी का धागा कच्चा जरूर है, मगर भाई-बहन का रिश्ता उतना ही मजबूत – खेमचंद वर्मा*

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट
राजनांदगांव।
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी खेमचंद वर्मा ‘बंटी’ ने रक्षाबंधन पर्व पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि भाई-बहन के अपार प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है।

मीडिया प्रभारी खेमचंद वर्मा ‘बंटी’

श्री वर्मा ने कहा कि बहनों द्वारा भाइयों की कलाई पर बांधी जाने वाली राखी भले ही एक कच्चा धागा हो, लेकिन उसमें जो भावनाएं बंधी होती हैं, वो रिश्तों को जीवनभर के लिए मजबूत कर देती हैं। राखी का टूट जाना कोई मायने नहीं रखता, बल्कि उस धागे में बंधा विश्वास और आपसी स्नेह ही सबसे अहम होता है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हमें यह संदेश देता है कि जब बहन किसी संकट में हो, तो भाई को उसके सम्मान और सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए चाहे इसके लिए उसे अपनी जान की बाजी क्यों न लगानी पड़े। श्री वर्मा ने यह भी कहा कि ऐसे पर्व समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे को और अधिक मजबूत करते हैं। यह अवसर हमें हमारे पारंपरिक मूल्यों की याद दिलाता है और सिखाता है कि रिश्तों की डोर को केवल औपचारिकताओं से नहीं, बल्कि दिल से निभाना चाहिए।

Exit mobile version