* पत्रकारों के हित में कार्य करने वाले को फिर मिला सेवा का मौका, राजनांदगांव प्रेस क्लब चुनाव(2026-29) संपन्न: सचिन अग्रहरि अध्यक्ष, अनिल त्रिपाठी सचिवऔर बसंत शर्मा हुए कोषाध्यक्ष निर्वाचित, पत्रकारों में हर्ष…
* 148 पत्रकारों ने किया मतदान, प्रेस क्लब चुनाव में 107 वोटों से सचिन अग्रहरि की हुई जीत…
मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर सचिन अग्रहरि ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमलेश स्वर्णकार को 107 मत प्राप्त कर पराजित किया, जबकि स्वर्णकार को 41 वोट मिले।
कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में बसंत शर्मा विजयी घोषित किए गए। इस पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें बसंत शर्मा को 85 वोट प्राप्त हुए। वहीं प्रमोद शेण्डे को 31 और रवि सिंह ठाकुर को 32 मत मिले।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही प्रेस क्लब परिसर में उत्साह का माहौल रहा। पत्रकार साथियों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए नई कार्यकारिणी से संगठन को मजबूत करने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।