Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

ब्रेकिंग – यात्री बस पलटने से 15 लोग घायल

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में बड़ा हादसा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 15 बस यात्री घायल हुए है. सभी घायलों को छुरिया और राजनांदगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिचोला इलाके की झुरा नाला के पास की घटना है. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है. उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है ।

Exit mobile version