Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजनांदगांव महापौर : भाजपा से मधुसूदन यादव या शिव वर्मा तय, पिछड़ा वर्ग को मिलेगा मौका

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ में पिछले नगर निगम चुनाव की तुलना में इस बार के नगर निगम चुनाव में राजनीतिक परिस्थितियां बदल चुकी है। उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता थी और अभी भाजपा की सत्ता है। लेकिन प्रदेश भाजपा में अभी हाल ही में नए नियम लागू किए गए हैं। जिसमें जहां भी अनारक्षित सीट है वहां पर पिछड़ा वर्ग को विशेष तौर पर मौका दिया जा रहा है। इसी तरह राजनांदगांव नगर निगम में महापौर सीट अनारक्षित घोषित हैं। तो यह कयाश लगा रहे हैं कि इस बार महापौर सीट ओबीसी वर्ग से होंगे। जिसमें पूर्व महापौर व पूर्व सांसद मधुसूदन यादव का नाम सबसे ऊपर है। वही दूसरे नंबर पर पूर्व निगम अध्यक्ष व जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव वर्मा की प्रबल संभावना है। किसी कारणवश अगर मधुसूदन यादव पर विचार नहीं होता है तो पार्टी उन्हें लाल बत्ती का दायित्व दे सकती है। क्योंकि राजनांदगांव शहर की जनता के बीच मधुसूदन यादव और शिव वर्मा की चर्चा जोरों पर है। तो इससे भाजपा आला कमान शिव वर्मा पर मोहर लगा सकती है। क्योंकि शिव वर्मा पूरे उत्साह के साथ पूरी तरह तैयार है।👇 शेष नीचे👇

*मधुसूदन यादव -* वही बात करें मधुसूदन यादव का नाम राजनांदगांव की कद्दावर नेता में गिनती आती है। वह विभिन्न पदों का निर्वहन कर चुके हैं। उनके व्यवहार से सब लोग परिचित हैं। मिलनसार हंसमुख व्यक्तित्व के धनी हैं। पूर्व सांसद और वर्तमान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। भाजपा की राजनीति में एक लंबा अनुभव है। क्योंकि वह अपना राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक पार्षद के रूप किये है। जिसके कारण उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।👇शेष नीचे👇

*शिव वर्मा -* बात करें शिव वर्मा की तो अभी वर्तमान में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष व पार्षद दल के प्रवक्ता हैं। सन् 1984 से भाजपा में कार्यकर्ता के रूप में प्रवेश एवं राजनीति प्रारंभ किया। सन् 1995 से 2024 तक लगातार पार्षद के रूप में कार्यकाल रहा। सन् 01.01.2010 से 2014 तक नेता प्रतिपक्ष के दायित्वों का निर्वहन किया। सन् 2016 से 2020 तक निगम अध्यक्ष के दायित्व का निर्वाह किया। लम्बे समय तक झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष के पदो का निर्वहन। निराश्रित पेंशन संघ के अध्यक्ष। रहरिक्शा, ठेला चालक संघ के अध्यक्ष। विगत 15 वर्षों से जिला भाजपा कार्यकारिणी में सम्मिलित। सामाजिक भागीदारी में शहर अध्यक्ष लोधी समाज हैं। जिसके कारण उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

Exit mobile version