* राजनांदगांव शहर जिला युवा कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, हुआ महत्वपूर्ण चर्चा- दिए दिशा निर्देश…
एनी पिटर ने मनरेगा सहित युवा कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नाकामियों और चुनावी वादाखिलाफी से जनता त्रस्त है। उन्होंने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार करने तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर व्यापक विरोध दर्ज कराने के निर्देश दिए।
शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरभेज सिंह माखीजा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष के हर निर्देश पर संगठन पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है और एक फोन पर युवा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार रहेगा।
बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा भाजपा सरकार की विफल नीतियों को जनता के सामने उजागर करने पर विशेष चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने आने वाले समय में जनहित के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री ने की। उन्होंने नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम के साथ संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाएगा।
युवा कांग्रेस ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर मालेकर, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सोनी एवं दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष ऋषभ निर्मलकर ने संगठन विस्तार के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
रवींद्र, पुष्प, शानू, हेमराज, गौरव, निमेश, अर्जुन यादव, वरुण खरे, लक्की निर्मलकार, किशन, मोइन, इंदिरा, अतुल साहू, राजा, निखिल, साहिल, विकाश यादव, रेहान, कृष्णा सिन्हा, लक्ष्य, पुष्कर एवं शहर जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।