Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजीव युवा मितान क्लब का किया गया गठन

“छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” जिला ब्यूरो चीफ सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद

गरियाबंद : ग्राम पंचायत गुरजीभाटा (टी) में आज राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष श्रीकांत यादव, को चुना गया, उपाध्यक्ष पीताम्बर माझी, सचिव अरबिंद कुमार यादव, कोषाध्यक्ष डमरुधर नागेश, संयुक्त सचिव उर्वशी नागेश ,को नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष श्रीकांत यादव, ने कहा राजीव युवा मितान क्लब का उद्देश्य अपने पंचायत क्षेत्र के अंदर खेलकूद को बढ़ावा देना प्रत्येक तीन माह के भीतर सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाना, राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना। इस दौरान सरपंच, उपसरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Exit mobile version