Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजिम कुंभ 2026 : प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह 6 से रात 12 तक प्रतिबंध

वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का करे उपयोग

गरियाबंद। राजिम कुंभ कल्प 2026 का आयोजन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष 01 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बीएस उइके द्वारा, आयोजन अवधि के दौरान बड़ी संख्या में आम जनमानस एवं दर्शनार्थियों के आगमन की संभावना को देखते हुये, सुरक्षागत दृष्टि से यातायात व्यवस्था में आवश्यक परिवर्तन किये गये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे 130-सी पर रायपुर से राजिम, चौबे बांधा मार्ग से नवापारा पुल एवं राजिम से फिंगेश्वर मार्ग में भारी मालवाहनों के प्रवेश एवं आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रभावशील रहेगा।

प्रशासन ने संबंधित वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने एवं यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिये है, ताकि आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Exit mobile version