Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजेश यादव बने चरोदा मंडल अध्यक्ष

भिलाई/संतोष देवांगन : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मोहन देवांगन ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री पवन साहू के अनुशंसा एवं जिला अध्यक्ष श्री बृजेश ब्रिजपुरिया जी के सहमति से मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है जो नीचे इस प्रकार है।

चरोदा मंडल से भाठापारा-14 वार्ड नं 22 के पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश यादव को किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बनाया गया है उसी प्रकार रिसाली मंडल से श्री पालन वर्मा, खुर्सीपार मंडल से श्री दिलावर यादव, कैंप मंडल से श्री अशोक साव, पूर्व मंडल से श्री पवन बंछोर, जामुल मंडल से श्री रामचन्द्र साहू, कुम्हारी मंडल से श्री देवेन्द्र साहू, चरोदा मंडल से श्री राजेश यादव सुपेला मंडल से श्री टीनेन्द्र बरडे, वैशाली नगर मंडल -श्री राम गोपाल यादव को नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version