Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

अब अदाकारी करेंगे राजीव मितान क्लब के युवा – मयूरी सिंह

▶️ 15 दिसंबर से वेब सीरीज की होगी शूटिंग

खैरागढ़ : कोलकाता में आजादी के समय की एक कहानी पर आधारित फिल्म सबरी का मोहन में प्रसिद्ध अभिनेता अनूकपूर की बहन सुहेला कपूर, प्रसिद्ध निर्देशक अमित रस्तोगी अभिनय कर रहे हैं। फिल्म निर्माण में सबसे बड़ी खूबी है कि फिल्म में राजीव युवा मितान क्लब के 50 से अधिक युवा कलाकारी, तकनीकी सहित अन्य भूमिका निभा रहे हैं। राजीव युवा मितान क्लब की जिला संयोजक मयूरी सिंह भी फिल्म में लीड रोल अदा कर रही हैं। सारी व्यवस्थाएं बनाई है। दो दिन शूटिंग के लिए पहुंची टीम के लिए चलने वाली शूटिंग शनिवार को भी जिला प्रशासन ने ही संगीत विवि में जारी रहेगी।

प्रदेश सरकार की पॉलिसी का फायदा मिल रहा।

सीएम सलाहकार और फिल्म पॉलिसी प्रभारी गौरव द्विवेदी ने बताया कि सरकार द्वारा प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए बढ़िया प्लेटफार्म दिए जाने और बेहतर पालिसी के कारण इसका लाभ स्थानीय कलाकारों को मिल रहा है। विवि में जारी शुटिंग में राजीव युवा मितान क्लब के 50 से अधिक युवा एक्टिंग, तकनीकी, सहायक सहित अन्य कार्यों में शामिल है। फिल्म पालिसी के तहत संगीत विवि में अगले माह दिसंबर में वेबसीरिज एनआरके की शूटिंग 15 दिन तक चलेगी। जिसमें टीवी स्टार हिमांशु धूलिया, अनिता हासनंदनी, पीयुष मिश्रा, और जाकिर हुसैन जैसे कलाकार शामिल होंगे।

छग सरकार द्वारा प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग के लिए बनाए जा रहे माहौल और बेहतर फिल्म पॉलिसी के बीच शहर के संगीत विवि में हिंदी फिल्म सबरी का मोहन की शूटिंग शुक्रवार को शुरू हो गई। मुख्यमंत्री के सलाहकार और फिल्म निर्माण का दायित्व संभाल रहे गौरव द्विवेदी की अगुवाई में शूटिंग के दौरान निर्माता निर्देशक आकाश आदित्य लांबा, कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर भी मौजूद रहे।

Exit mobile version