Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सड़क दुर्घटना में राजस्थानी पशुपालक की मौत

गरियाबंद। शुक्रवार पीपरछेड़ी थाना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना मौहाभाटा से पीपरछेड़ी के बीच की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम के वक्त, राजस्थानी पशुपालक दो व्यक्ति बाईक पर सवार मौहाभाटा से पीपरछेड़ी की तरफ आ रहे थे, कि रास्ते में उनकी बाईक अनियंत्रित हो कर पेड़ से जा टकराई।

दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक के सर पर गंभीर चोट आई, जिसकी वजह से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति को साधारण चोट आई है।

मृतक का नाम रामनिवास उम्र करीबन 60 वर्ष बताया जा रहा है, जो राजस्थान के नागौर जिला अंतर्गत पादुकला गांव का निवासी था। घटना के संबंध में थाना पीपरछेड़ी पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

Exit mobile version