Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजा मिस्त्री की मौत, बाइक चालक पर केस दर्ज, राजामिस्त्री की मौत मामले की गुत्थी सुलझी

राजा मिस्त्री की मौत, बाइक चालक पर केस दर्ज, राजामिस्त्री की मौत मामले की गुत्थी सुलझी

बालोद : जगन्नाथपुर के पोल्ट्री फार्म के पास बाइक की ठोकर से विजय साहू (35) की मौत हो गई थी। जबकि पहले पुलिस अनुमान लगा रही थीं कि बाइक अनियंत्रित होने के बाद युवक खुद पोल से टकरा गया होगा फिर उसकी मौत हो गई। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों से बयान लिया गया तब असलियत मालूम हुआ।

बता दे की इस मामले में बालोद थाने में दूसरे बाइक चालक के खिलाफ धारा 304-ए, 279 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक परिजनों व गवाहों का बयान लिया गया। जिसमें यह तथ्य सामने आया कि विजय कुमार राजमिस्त्री का काम करने मालीघोरी आया था। जो 5 फरवरी को बाइक से अपने गांव बटरेल जा रहा था।

इस दौरान सुबह 7.30 बजे जगन्नाथपुर के पोल्ट्री फार्म के पास पीछे से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी थी। जिससे विजय के सिर पर गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। टीआई नवीन बोरकर व मामले की जांच कर रहे देवनाथ ठाकुर ने बताया – बयान लेने के बाद बाइक चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई हैं। आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version