Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजा कचना ध्रुवा कप क्रिकेट प्रतियोगिता–2025 सम्पन्न : 32 टीमों ने भाग लिया 

गरियाबंद। ग्रामीण अंचलों में खेलों के प्रति बढ़ती रुचि और जागरूकता ग्राम्य जनजीवन में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। इसी तारतम्य में विकासखंड गरियाबंद अंतर्गत ग्राम मरदाकला में रविवार 29 दिसंबर को “राजा कचना ध्रुवा कप क्रिकेट प्रतियोगिता–2025, का भव्य समापन हुआ।

इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 32 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फाइनल मुकाबला खुर्शीपार एवं आदिवासी क्रिकेट इलेवन मरदाकला के मध्य खेला गया। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुये आदिवासी क्रिकेट इलेवन मरदाकला ने निर्धारित 7 ओवरों में 73 रन बनाये और खुर्शीपार टीम को 74 रनों का लक्ष्य दिया।

खुर्शीपार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुये मात्र 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया।

राजा कचना ध्रुवा कप क्रिकेट प्रतियोगिता–2025 के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर अवसर प्राप्त हुआ, जिससे खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला और युवाओं में आत्मविश्वास का संचार हुआ।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लालिमा पारस ठाकुर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों में ममता मरकाम (सदस्य जनपद पंचायत गरियाबंद), उदराम सोरी (सरपंच ग्राम पंचायत मरदाकला), दिनेश नेताम (सरपंच ग्राम पंचायत जंगल धवलपूर), हेमकुमारी (सरपंच ग्राम पंचायत मोहन्दा) एवं दिनेश नेताम (सरपंच ग्राम पंचायत घटोद) शामिल रहे।

इस सफल आयोजन में खेमन मरकाम (कप्तान), संटेश नेताम, ललित मरकाम, भीखम मरकाम, यश मरकाम, शिवा मरकाम, राजेश मरकाम, कुलेश नेताम, महिमा नेताम, लोकेश मरकाम, खेलन मरकाम, घनश्याम मरकाम एवं सोहन नागेश का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न
हुई।

Exit mobile version